संकलित
दिनांक 17 अक्तूबर 2025
मंदिर का उचित रख – रखाव (संरक्षण और देखभाल) एक पवित्र और जिम्मेदारी भरा कार्य है l इसे ठीक से करने के लिए शारीरिक, अध्यात्मिक और सामाजिक तीनों पक्षों का ध्यान रखना अति आवश्यक है l
1 स्वच्छता और व्यवस्था – प्रतिदिन फर्श, दीवारें, मूर्तियाँ और आस – पास का क्षेत्र की सफाई करें l पूजा के पश्चात बचे फूल, प्रसाद या राख को साफ करके उचित स्थान पर रखें l कूड़ा – कचरा खुले में न डालें, सदा डस्टबिन का प्रयोग करें l
2 मूर्तियों और पूजास्थल की देखभाल – मुर्तियों को स्वच्छ जल या गंगाजल से नियमित रूप से स्नान कराएँ l पूजा सामग्री (तेल, दीपक, फूल, धुप आदि) शुद्ध और साफ रखें l पुराने वस्त्र या सजावट बदलते समय श्रद्धा और शुद्धता बनाये रखें l
3 पर्यावरण का ध्यान – मंदिर परिसर में पेड़ – पौधे लगायें और उन्हें नियमित जल दें l परिसर में प्लास्टिक या गंदगी न फैलने दें l यदि संभव हो वर्षा – जल संचयन और सौर उर्जा जैसी व्यवस्था करें l
4 नियमित पूजा और अनुशासन – निर्धारित समय पर आरती, भजन और पूजा करें l पुजारी या सेवक समय पर उपस्थित रहें और शुद्ध वेशभूषा में हों l मंदिर में आने वाले श्रद्धालु, भक्तों के लिए अनुशासन और शांति का वातावरण बनाये रखें l
5 आर्थिक प्रबंधन – दानपात्र का हिसाब – किताब पारदर्शी रखें l आय – व्यय का रजिस्टर बनाकर नियमित जाँच करें l मंदिर की मरम्मत, सफाई और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए धन का उचित उपयोग करें l
6 भक्तों और समाज की भागीदारी – मंदिर की सेवा में स्थानीय लोगों को भी शामिल करें l समय – समय पर भजन – संध्या, सत्संग या सामुदायिक सेवा कार्यक्रम अवश्य करें l मंदिर में आने वाले सभी लोगों के साथ समान व्यवहार रखें l
प्रातिक्रिया दे