दिनांक 15.10.26
जीवन में कोई भी उचित कार्य करना, किसी भी व्यक्ति का अपना जीवन उद्देश्य हो सकता है l उसमे सफलता प्राप्त करनी है तो उस व्यक्ति को उसके नियमों का पालन करना आवश्यक होता है l नियम पालन किये बिना उद्देश्य की प्राप्ति करना बहुत कठिन हो सकता है l अगर नियम पालन हों तो कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि सफलता के इच्छुक को सफलता अवश्य मिलेगी l वे नियम कुछ इस प्रकार हैं –
दृढ़ निश्चय करना – जब किसी कार्य को करने का बार-बार मन करे, तीव्र इच्छा पैदा हो, तब व्यक्ति के द्वारा उस कार्य को करने का दृढ़ निश्चय करना या पक्का मन बना लेना तो बन ही जाता है l यही कार्य उसके लिये मन भाया कार्य होता है l
संसाधन जुटाना – मन भाये कार्य को करने हेतु मुख्य स्रोतों से उचित प्रबंधन किया जा सकता है l वे सहायक वस्तुयें, सुविधायें कुछ भी हो सकती हैं l
समय निकालना – मन भाये कार्य का बिना देरी किये कार्यान्वयन करने हेतु व्यक्ति के द्वारा पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए l
कठोर परिश्रम करना – मन भाये कार्य को करने के लिए व्यक्ति जी-जान लगा कर श्रम कर सकता है l
एकाग्रता – व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, इसलिए मन-चित लगा कर मन भाया कार्य किया जाना श्रेष्ठ है l इससे मन इधर-उधर भटकने की अपेक्षा मन भाये कार्य में व्यस्त हो जाता है l
आत्म विश्वास रखना – व्यक्ति को कार्य में सफलता मिल जाने तक मन भाये कार्य के प्रति आत्म विश्वास बनाये रखना होता है l
विनम्र होना – अपने सभी सहयोगियों, मार्गदर्शकों के साथ विनम्रता पूर्वक बात करनी चाहिए l इससे जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है l
शांत रहना – व्यक्ति को सबके साथ शान्तभाव से बात करनी चाहिए, क्रोध बिलकुल नहीं l जो कुछ सीखा जाता है, शांतभाव से ही सीखा जाता है l क्रोध से सीखना – सिखाना दोनों कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है l
धैर्यशील होना – कार्य करते हुए व्यक्ति को असफलता मिलना सहज है, धैर्य बनाये रखा जा सकता है l अपने मन भाये कार्य में सफलता पाने के लिए साहस के साथ बार-बार प्रयास किया जाना अति आवश्यक है l
स्वाभिमानी होना – स्वयं किये गये अपने मन भाये कार्य पर अभिमान नहीं, अपनी दृढ़ता बनानी चाहिए l अपने विचारधारा पर चट्टान की भांति अडिग रहना चाहिए l
सन्तोष अपनाना – कठिन श्रम से जो कुछ, स्वयं को जितना भी धन, यश, सुख प्राप्त हो, उसी में संतोष करना चाहिए l अधिक पाने की लालसा कष्टदायी हो सकती है l
सफलता प्राप्त करना – मन लगाकर किया गया परिश्रम कभी निष्फल नहीं जाता है, सफलता अवश्य मिलती है l मन में ऐसा अटूट विश्वास अवश्य होना चाहिए l
प्रातिक्रिया दे