मानवता

मानवता सेवा की गतिविधियाँ



श्रेणी: चेतन विचार

  • श्रेणी:

    नौजवान

    चेतन विचार :-

    # जिस तरह सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, ठीक उसी प्रकार अगर देश के नौजवान अपने - अपने कार्य को, कार्य क्षेत्र के माध्यम से, देश हित का अभियान बना लें तो कुछ बात बनें।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    नौजवान

    चेतन विचार :-

    # वही नौजवान अपने जीवन में समर्थवान बन सकता है - जिसे अपेक्षित कार्य का ज्ञान हो, अपने कार्य के प्रति सजग हो और कार्य का निरंतर अभ्यास करे।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    लोकतंत्र की सफलता

    चेतन विचार :-

    # लोकराज की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जन साधारण की एक भी आँख से कोई आँसु बाहर न निकले, हर चेहरे पर मुस्कुराहट हो, हर हाथ कार्य हो, उसका साहस बुलंद हो, बुद्धि रौषन हो, तन बलवान और आत्मा महान बनें।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    वास्तविक लोकतंत्र के दर्शन

    चेतन विचार :-

    # देश में वास्तविक लोकराज के दर्शन अवश्य होंगे, जब देश के प्रतिनिधि, विधायक और सांसद यह भली प्रकार समझ जांएगे कि वे सब जनता के सेवक हैं, उन्होंने हर कार्य जनता हित में करना है, जनता उनकी स्वामी हैl*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    अभिभावक की सेवा

    चेतन विचार :-

    # जो संतान अपने माता पिता की सेवा करती है, उसे किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं, वह घर स्वयं तीर्थ बन जाता है, जहां उनकी सेवा होती है।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"