मानवता

मानवता सेवा की गतिविधियाँ



श्रेणी: चेतन विचार

  • श्रेणी:

    राष्ट्र-समाज-परिवार

    चेतन विचार :-

    # विश्व के जिस राष्ट्र, समाज, परिवार में अधर्म, अन्याय और अत्याचार होते हों, सहन किए जाते हों और उनके विरुद्ध कोई प्रयास न हो तो वह जल्दी नष्ट हो जाते हैं।*
    चतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    मानव धर्म

    चेतन विचार :-

    # अपने मन, कर्म, वचन के संयुक्त कर्म से मानवता का चरित्र-चित्रण करना ही मानव धर्म है।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    मानव

    चेतन विचार :-

    # माना कि शेर घास नहीं खाता, वह पशु है, वह शिकार करता है पर मनुष्य तो मनुष्य है, वह किसी को जीवन नहीं दे सकता तो वह अपनी रसना के स्वाद के लिए दूसरों का जीवन क्यों छीन लेता है?*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    मनुष्यता

    चेतन विचार :-

    # मनुष्य को अपनी मनुष्यता का परिचय अवश्य देना चाहिए। इसके विपरीत प्रवृति के अनेकों हिंसक पशु तो जंगल में भी मिल जाते हैं जो एक दूसरे का शिकार करने के लिए घात लगाए बैठे रहते हैं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    क्षुधा

    चेतन विचार :-

    # जंगल में हिंसक पशु एक दूसरे का घात लगा कर शिकार इसलिए करते हैं ताकि उनकी क्षुधा समाप्त हो सके पर आज मनुष्य ही मनुष्य का खून बहाने के लिए आतुर है, उसने इससे अपनी कौनसी क्षुधा शांत करनी है?*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"