अनमोल वचन :-
जो व्यक्ति अरणियों (विशेष लकड़ी) को मथते हुए बीच में रुकने की चाह नहीं रखता, वही अग्नि प्राप्त करता है। यही नियम किसी भी कार्य की सफलता के लिए है अर्थात निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है।
श्रेणी: अनमोल वचन
-
श्रेणी:अनमोल वचन
सफलता का नियम
-
श्रेणी:अनमोल वचन
शब्दों का प्रभाव
अनमोल वचन :-
राजन! मधुर शब्दों में कही हुई बात अनेक प्रकार से कल्याण करती है किन्तु वही यदि कटु शब्दों में कही जाए तो महान अनर्थ का कारण बन जाती है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
महान विचार का प्रभाव
अनमोल वचन :-
जिस प्रकार जंगल में सियार तभी तक कोलाहल करते हैं जब तक सिंह की गर्जना सुनाई नहीं देती, उसी प्रकार अन्य मतों के तथाकथित विकासशील आधुनिक कहे जाने वाले विचार कुछ समय ही प्रभाव दिखाते हैं जबतक वेदांत रूपी महान विचार का ज्ञान नहीं हो जाता।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
परमगति की प्राप्ति
अनमोल वचन :-
जो बुद्धिमान मानव इस संसार में सत्वगुण से युक्त, सबका हित चाहने वाले और प्राणियों के समागम को कर्मानुसार समझने वाले हैं, वे परमगति को प्राप्त करते हैं।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
आठ गुण
अनमोल वचन :-
आठ गुण पुरुष की शोभा बढ़ाते हैं - बुद्धि, कुल, दम, शास्त्रज्ञान, पराक्रम, बहुत न बोलना, यथाशक्ति दान देना और कृतज्ञ होना।