जो भाई-बहन और नौजवान सकारात्मक सोच रखते हैं, उनसे हमारा विनम्र अनुरोध है कि वे रचनात्मक कार्य करने हेतु अपने-अपने गांव या शहर में शाखाओं का गठन करें और क्षेत्र में क्रांति लाने हेतु निम्न प्रयास तेज कर कर दें। शैक्षणिक क्रांति - वैदिक पाठशाला से प्रतिभाओं का उजागर, प्रोत्साहन, संरक्षण करना। शासनिक क्रांति - स्वशासन से राष्ट्र एवं समाज हित में सनातन धर्म और संस्कृति की सेवा, त्याग और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना। जल क्रांति - वर्षा जल संग्रहण करना। हरित क्रांति - फुलवारी, बागवानी, पेड़-पौधों को बढ़ावा देना। श्वेत क्रांति - गाय सेवा से दूध उत्पादन को बढ़ावा देना। औद्योगिक क्रांति - ग्रामोद्योग से लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना।