अनमोल वचन :-
काम, क्रोध, लाभ, स्वाद, शृंगार, व्यर्थ की बातों में ध्यान देना, अतिशय निद्रा, शक्ति से ज्यादा सेवा - यह आठ वस्तुएं विद्यार्थियों के लिए त्याज्य हैं। अध्ययन में पूर्णरूप से सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को इन आदतों का त्याग करना चाहिए।
लेखक: चेतन कौशल
-
श्रेणी:अनमोल वचन
सफलता पाने के लिए
-
श्रेणी:अनमोल वचन
मंगल कारी गाय
अनमोल वचन :-
गोओ! तुम कृश शरीर वाले व्यक्ति को हृष्ट-पुष्ट कर देती हो एवं तेजोहीन को देखने में सुंदर बना देती हो। इतना ही नहीं, तुम अपने मंगलमय शब्द से हमारे घरों को मंगलमय बना देती हो। इसी से सभाओं में तुम्हारे ही महान् यश का गान होता है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
लोभ से
अनमोल वचन :-
लोभ से ही क्रोध उत्पन्न होता है, लोभ से ही काम की प्रवृत्ति होती है और लोभ से ही माया, मोह, अभिमान, उदंडता तथा पराधीनता आदि दोष प्रकट होते हैं।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
बुरे संग से
अनमोल वचन :-
गुणी जनों के सानिध्य में ही सद्गुण विकसित होते हैं, बुरे संग से गुण भी दोष में बदल जाते हैं। जैसे नदी का मीठा जल समुद्र के सानिध्य में अपने गुण को खो देता है और खारा हो पीने योग्य नहीं रहता।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
देश-काल के विपरीत