अनमोल वचन :-
जो अपने द्वारा भरण-पोषण के योग्य व्यक्तियों के बांटे बिना अकेले ही उत्तम भोजन करता है, अच्छा वस्त्र पहनता है, उससे बढ़कर क्रूर कौन होगा?
लेखक: चेतन कौशल
-
श्रेणी:अनमोल वचन
सबसे बड़ा क्रूर
-
श्रेणी:अनमोल वचन
अपना मंगल
अनमोल वचन :-
बुद्धिमान व्यक्ति यदि अपना मंगल चाहता है तो ऐसे व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना चाहिए जिसके क्रियाकलाप, कुल तथा पराक्रम आदि की जानकारी न हो। अर्थात अनजान व्यक्ति पर यकायक विश्वास नहीं करना चाहिए।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
सनातन धर्म
अनमोल वचन :-
प्राण - संकट उपस्थिति होने पर भी न करने योग्य काम को नहीं करना चाहिए और करने योग्य काम को नहीं छोड़ना चाहिए, यही सनातन धर्म है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
कुलीन व्यक्ति
अनमोल वचन :-
शेर जंगल में हिरण का ही मांस खाता है। भूखा होने पर भी वह घास नहीं खाता है। उसी प्रकार कुलीन (आर्य, श्रेष्ठ) व्यक्ति कष्ट में होने पर भी नीति के मार्ग पर ही चलता है, उसका उल्लंघन नहीं करता।
-
श्रेणी:चेतन विचार
धन संचयन नहीं
चेतन विचार - पुरुषार्थ, व्यवसायक व्यवस्था
धन का कुछ अंश दान दें और उसके बाद ही उपयोग करें, उसका संचय नहीं करें। मधु मक्खियां बड़े परिश्रम से शहद एकत्रित करती हैं परंतु यह मधु औरों के काम ही आता है।
चेतन कौशल "नूरपुरी"