किसान खेत में हल चलाता है ताकि वह अन्न प्राप्त कर सके। अगर उसे चीखनें-चिलाने से ही अन्न मिल जाता तो वह कभी हल न चलाता।
लेखक: चेतन कौशल
-
-
श्रेणी:चेतन विचार
नभचर
अन्न देख कर जो चहकने लगते हैं, खाने के लिए वे अपनें साथी एवं मित्रों को अपने पास बुला लेते हैं और वे सब आपस में मिल बांटकर खाते हैं, उन्हें नभचर कहते हैं।
-
-
श्रेणी:चेतन विचार
सद्भावना और दुर्भावना
सद्भावना और दुर्भावना में मात्र इतना अंतर है, सद्भावना गैर को अपना बनाती है जबकि दुर्भावना से ऐसा नहीं होता है।
-
श्रेणी:चेतन विचार
युवा दृष्टि
वासुधैव कुटुम्बकम् या बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय का अर्थ युवावर्ग तभी समझ पाएगा, जब उसकी दृश्टि घर-परिवार से ऊँची होकर समाज और विश्व को निहारने में सक्षम हो जाएगी।