मानवता

मानवता सेवा की गतिविधियाँ



लेखक: चेतन कौशल

  • श्रेणी:

    क्षुधा

    चेतन विचार :-

    # जंगल में हिंसक पशु एक दूसरे का घात लगा कर शिकार इसलिए करते हैं ताकि उनकी क्षुधा समाप्त हो सके पर आज मनुष्य ही मनुष्य का खून बहाने के लिए आतुर है, उसने इससे अपनी कौनसी क्षुधा शांत करनी है?*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    राष्ट्र-समाज-परिवार

    चेतन विचार :-

    # किसी राष्ट्र, समाज, परिवार और व्यक्ति की महानता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके कितने मित्र हैं, उसकी भावना और व्यवहार से कितनों को सुख पहुंच रहा है।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    राष्ट्र-समाज-परिवार

    चेतन विचार :-

    # विश्व में किसी राष्ट्र, समाज, परिवार और व्यक्ति की महानता उसके गुण, संस्कार और स्वभाव से ही प्रदर्शित होती हैं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    जनता को

    चेतन विचार :-

    # देश की जनता को प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों द्वारा किये जाने वाले खोखले निरर्थक वादों, बड़े-बडे नारों, लम्बे-लम्बे लारों और ढेरों उद्घाटनों की नहीं उनके द्वारा मन, कर्म और वचन द्वारा जन हित में दिखने वाले, किए जाने वाले सार्थक कार्यों की आवश्यकता है।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    लोकतंत्र के लिए

    चेतन विचार :-

    # देश में वास्तविक लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक है - देश के प्रतिनिधि, विधायक और सांसद मन, कर्म और वचन से बेसहारों का सहारा, निरासरयों को आसरा, अनाथों के नाथ होनें, निर्धनों को धन, बेराजगारों को रोजगार देने, अशिक्षितों को शिक्षित करने में सक्षम हों।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"