मानवता

मानवता सेवा की गतिविधियाँ



लेखक: चेतन कौशल

  • श्रेणी:

    सज्जन पुरुष

    चेतन विचार :-

    # विपदा पड़ने पर सज्जन पुरुष कम धन, कम वस्त्र, छोटे मकान में भी रह लेते हैं पर वे सुसंगत, सद्भावना, सद्विचार और सत्कर्मों का कभी परित्याग नहीं करते हैं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"


  • श्रेणी:

    महानता

    चेतन विचार :-

    # महानता महान कार्य करने से प्राप्त होती है, उच्च परिवार में जन्म लेने से नहीं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    कर्म पूजा

    चेतन विचार :-

    # उस व्यक्ति के लिए कर्म पूजा होती है, जिसे वह पूर्ण निष्ठां, विश्वास और लगनशीलता के साथ करता है।*

    चेतन कौशल "नूरपुरी"


  • श्रेणी:

    भारत भूमि

    चेतन विचार :-

    हमें अपने भारत पर गर्व है।
    भारत  ऋषि मुनियों का देश है, हम उसकी संतान हैं।
    भारत ज्ञान भूमि है, वेद, पुराण, शास्त्र उसके अनमोल ग्रंथ हैं।
    भारत वीर भूमि है, वीर-वीरांगनाएं उसका इतिहास बनाती है।
    भारत कर्म भूमि है, वहां कर्मयोगी दिन-रात कर्म करते हैं।
    भारत धर्म भूमि है, वहां नित धर्म-कर्म किए जाते हैं।


    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    पंडाल

    चेतन विचार :-

    # आपकी यह बात ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके समक्ष कितना बड़ा पंडाल सजा है, उसमें कितने ज्यादा लोग आए हुए हैं, महत्वपूर्ण यह हैं कि आप उन लोगों के लिए क्या करने वाले हैं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"