ज्ञान वार्ता छमाही 2010
मेरे मन भाया तेरा विचार, भाषा हिंदी
इसकी लिपी बनी भाषा उसकी, भाषा हिंदी
हिन्द की सम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी
फोन कन्याकुमारी से पहुँचता कश्मीर, भाषा हिंदी
फैक्स गुजरात से पहुँचती आसाम, भाषा हिंदी
हिन्द की सम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी
हर व्यक्ति की साँस, हिन्द की धड़कन, भाषा हिंदी
हर स्थान की बोल, हिन्द की पहचान, भाषा हिंदी
हिन्द की सम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी
हम बोल - लिख सकते, भाषा हिंदी
हम सीखकर कार्य कर सकते, भाषा हिंदी
हिन्द की सम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी
हम मनाएंगे नहीं पखवाड़े, सब जानते भाषा हिंदी
सरकारी, गैर सरकारी कार्य करेंगे पूरे साल, भाषा हिंदी
हिन्द की सम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी