# अगर हर मनुष्य स्वयं में छिपी हुई प्रतिभा को भली प्रकार समझ ले और उसे अपने जीवन का लक्ष्य बना कर उसके अनुरूप कार्य आरम्भ कर दे तो धरती पर कोई भी शक्ति स्वर्ग साकार होने से नहीं रोक सकती।*
चेतन कौशल "नूरपुरी"
श्रेणी: 2 विविध
-
श्रेणी:चेतन विचार
प्रतिभा
-
श्रेणी:चेतन विचार
आदतें
# कुछ अच्छी, कुछ बुरी आदतें हर मनुष्य में होती हैं। मनुष्य को अपनी बुरी आदत दिखाई नहीं देती है, उसे हर समय दूसरे की बुरी ही आदत दिखाई देती है। वह उसे बदलने के लिए कहता है। अगर यही प्रयास वह स्वयं को बदलने में करे तो श्रेष्ठ समाज में एक अच्छे मनुष्य की वृद्धि अवश्य होगी।*
चेतन कौशल "नूरपुरी"
-
श्रेणी:चेतन विचार
सावधान रहना
# समय आ गया है, अब विभिन श्रेणी-वर्ग के पुरुषार्थी लोगों के सकारात्मक योगदान से राष्ट्र के निर्माण का सपना साकार अवश्य होगा, पर उन्हें उन लोंगों से भी सावधान रहना अति आवश्यक है, जो आसामाजिक व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहकर जाने-अनजाने में समाज तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों का साहस बढ़ाते हैं, बढ़ा रहे हैं।*
चेतन कौशल "नूरपुरी"
-
श्रेणी:चेतन विचार
इतिहास
# भारतीय इतिहास में सर्वप्रिय शासक के रूप में उन्हीं लोगों का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हुआ है जिन्होंने ज्ञान, वैराग्य के सहारे सेवा-भक्ति के मार्ग का अनुसरन किया है। वे लोग प्रशंसनीय शासक सिद्ध क्या होंगेे जिन्होंने अंहकार, स्वार्थ को ही अपनी इच्छाओं की पूर्ति का माध्यम बना रखा है और इसी दलदल में निरंतर धंसते जा रहे हैं।*
चेतन कौशल "नूरपुरी"
-