अनमोल वचन :-
इस संसार में सदा मन को प्रिय लगने वाला वचन बोलने वाला महापापी मनुष्य भी अवश्य मिल सकता है, परंतु हितकर होते हुए भी अप्रिय वचन को कहने और सुनने वाले दोनों दुर्लभ हैं।
श्रेणी: 2 विविध
-
श्रेणी:अनमोल वचन
अपना पक्ष त्यागकर
-
श्रेणी:अनमोल वचन
बुद्धिमान लोग
अनमोल वचन :-
बुद्धिमान (महात्मा) लोग सम्पत्ति और विपत्ति में एकरूप रहते हैं अर्थात सुख - दुःख में समान रहते हैं, उसी प्रकार जैसे सुर्य उदय के समय भी लाल रहता है और अस्त काल में भी लाल ही रहता है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
सफलता का नियम
अनमोल वचन :-
जो व्यक्ति अरणियों (विशेष लकड़ी) को मथते हुए बीच में रुकने की चाह नहीं रखता, वही अग्नि प्राप्त करता है। यही नियम किसी भी कार्य की सफलता के लिए है अर्थात निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
शब्दों का प्रभाव
अनमोल वचन :-
राजन! मधुर शब्दों में कही हुई बात अनेक प्रकार से कल्याण करती है किन्तु वही यदि कटु शब्दों में कही जाए तो महान अनर्थ का कारण बन जाती है।
-
श्रेणी:अनमोल वचन
महान विचार का प्रभाव
अनमोल वचन :-
जिस प्रकार जंगल में सियार तभी तक कोलाहल करते हैं जब तक सिंह की गर्जना सुनाई नहीं देती, उसी प्रकार अन्य मतों के तथाकथित विकासशील आधुनिक कहे जाने वाले विचार कुछ समय ही प्रभाव दिखाते हैं जबतक वेदांत रूपी महान विचार का ज्ञान नहीं हो जाता।