दैनिक जागरण 26 जनवरी 2007
है वही मेरा प्यारा वतन
हिमालय चूमता जहां ऊंचा गगन
कण कण सौरभ लाती नित नूतन पवन
पुण्य जीवन पाते मिलते जनगण
नित क्रांतियों के जहां होते यत्न
है वही मेरा प्यारा वतन
मिलता जहां देखने विशाल पाहन सेतु
उस पार पापी मारा था रक्षा मानवता हेतु
होता जहां अधर्म का प्रतिक्षण पतन
है वही मेरा प्यारा वतन
श्रेणी: दैनिक जागरण हिमाचल
-
3. प्यारा वतन
-
2. राही
दैनिक जागरण 19 जनवरी 2007
हम मानव संसार के राही
लगने न देंगे मानवता पर स्याही
उठने न पाएगा अज्ञान हाथी
सबके रक्षक सेवक साथी
हम तो हैं भले मर्मान्तक
सेवा हेतु हमें कोई न आंतक
हम मानव संसार के राही
लगने न देंगे मानवता पर स्याही
हम सब अपने हृदय के दीक्षक
सुख रहे दुख के चिकित्सक
रावण कंस नाम फिर न होगा विख्यात
राम कृष्ण नामों पर होगा प्रयास
हम मानव संसार के राही
लगने न देंगे मानवता पर स्याही
-
1. देश वासियो
दैनिक जागरण 12 जनवरी 2007
उठो नगर वासियो
जागो देश वासियो
दुखियारी भारत मां पुकार रही
आजादी दुख से कराह रही
दासता से मुक्त हुई है भारत माता
कुरीतियों में है उसे फंसाया जाता
उठो नगर वासियो
जागो देश वासियो
होना था न केवल हमनें आजाद
प्रेम त्यागभाव भी हमनें करना था आवाद
पगपग पर नंगा न कोई होता
भूखा पदपथ पर न कहीं कोई सोता
उठो नगर वासियो
जागो देश वासियो
संभव हर वस्तु यहां उत्पन्न होती
हर जरूरतमंद की उस तक पहुंच होती
कोई न कहीं देखता स्वार्थपरता को
हटा दो यहां की अब हर विवषता को
उठो नगर वासियो
जागो देश वासियो
-
21. प्रेम पुजारी
दैनिक जागरण 12 दिसम्बर 2006
प्रेम पुजारी बढ़ता चल
सबका कष्ट हरता चल
कभी खो देना न ध्येय
किसी से खाना न भय
पानी है मंजिल आज नहीं तो कल
प्रेम पुजारी बढ़ता चल
सहारा मिले तो ले लेना तू
न मिले कदम बढ़ाना तू
निर्भय प्रतिपल आगे बढ़ता चल
प्रेम पुजारी बढ़ता चल
मंजिल सामने एक दिन आएगी
घड़ी इंतजार की खत्म हो जाएगी
सफलता मिलेगी आज नहीं तो कल
प्रेम पुजारी बढ़ता चल
-
20. अभाव में
दैनिक जागरण 3 दिसम्बर 2006
गुण बिना, रूप सुन्दर करना है क्या?
विनम्रता बिना, ज्ञान गूढ़ करना है क्या?
सदुपयोग बिना, धन अपार करना है क्या?
साहस बिना, शस्त्र-अस्त्र अजेय करना है क्या?
भूख बिना, भोजन बलवर्धक करना है क्या?
होश बिना, साहस अदम्य करना है क्या?
परोपकार बिना, बलवान तन करना है क्या?
सेवा-त्याग बिना, बसेरा अपनों संग करना है क्या?