मानवता

मानवता सेवा की गतिविधियाँ



श्रेणी: चेतन विचार

  • श्रेणी:

    राष्ट्र-समाज-परिवार

    चेतन विचार :-

    # विश्व में किसी राष्ट्र, समाज, परिवार और व्यक्ति की महानता उसके गुण, संस्कार और स्वभाव से ही प्रदर्शित होती हैं।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    जनता को

    चेतन विचार :-

    # देश की जनता को प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों द्वारा किये जाने वाले खोखले निरर्थक वादों, बड़े-बडे नारों, लम्बे-लम्बे लारों और ढेरों उद्घाटनों की नहीं उनके द्वारा मन, कर्म और वचन द्वारा जन हित में दिखने वाले, किए जाने वाले सार्थक कार्यों की आवश्यकता है।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    लोकतंत्र के लिए

    चेतन विचार :-

    # देश में वास्तविक लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक है - देश के प्रतिनिधि, विधायक और सांसद मन, कर्म और वचन से बेसहारों का सहारा, निरासरयों को आसरा, अनाथों के नाथ होनें, निर्धनों को धन, बेराजगारों को रोजगार देने, अशिक्षितों को शिक्षित करने में सक्षम हों।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    लोकतंत्र में जनहित

    चेतन विचार :-

    # वास्तविक लोकतंत्र में जनहित की किसी सरकारी प्रयोजना की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे अधिक से अधिक लोगों का समर्थन मिले। उससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो। प्रयोजना में धन, समय, स्थान और उसके संसाधनोें का सदुपयोग हो और स्थानीय लोग उसमें स्वेच्छा से सहयोग करें।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"

  • श्रेणी:

    नौजवान

    चेतन विचार :-

    # जिस तरह सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, ठीक उसी प्रकार अगर देश के नौजवान अपने - अपने कार्य को, कार्य क्षेत्र के माध्यम से, देश हित का अभियान बना लें तो कुछ बात बनें।*
    चेतन कौशल "नूरपुरी"